लाइव न्यूज़ :

एच डी देवेगौड़ा ने 25 साल पहले प्रधानमंत्री पद की शपथ, जदएस उपलब्धियां गिनायेगा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:59 IST

Open in App

बेंगलुरू, एक जून आज से ठीक 25 साल पहले इसी दिन, जब राजनीतिक घटनाक्रमों ने आश्चर्यजनक मोड़ लिया तो एच डी देवेगौड़ा देश के राजनीतिक के केंद्र में आ गये और वह बिना किसी गंभीर आकांक्षा के देश के प्रधानमंत्री बन गये।

देवेगौड़ा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बने अभी 18 महीने ही हुये थे, और उस वक्त तक राष्ट्रीय राजनीति में उनकी कोई बड़ी भूमिका भी नहीं थी और 13 दलों के संयुक्त मोर्चा के नेता के रूप में उभरते हुये उन्होंने एक जून 1996 को देश के 11 वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया । संयुक्त मोर्चा की सरकार को कांग्रेस बाहर से समर्थन दे रही थी ।

वह कर्नाटक के 14 वें मुख्यमंत्री थे और उनका कार्यकाल 1994 से 1996 के बीच का था ।

देश में 1996 हुए आम चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी, इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में 13 दिन की सरकार बनी और इसके गिरने के बाद देवेगौड़ा का राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में पदार्पण हुआ ।

‘‘मनिना मागा’’ (माटी के लाल) के रूप में लोकप्रिय देवेगौड़ा इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले कन्नड़ और पी वी नरसिंह राव के बाद दूसरे दक्षिण भारतीय थे ।

खुद को अतीत में कई मौकों पर ‘‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’’ बता चुके देवेगौड़ा कह चुके हैं कि वामपंथी नेता ज्योति बसु को प्रधानमंत्री बनना था लेकिन आश्चर्यजनक रूप से यह पर उन्हें मिल गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बसु ही वह व्यक्ति थे थे, जिन्होंने इस पद के लिये उनके नाम का प्रस्ताव दिया ।

देवेगौड़ा एक साल से कम समय (324 दिन) के लिये प्रधानमंत्री बने थे । वह 21 अप्रैल 1997 तक इस पद पर रहे और कांग्रेस के समर्थन वापस ले लेने के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था ।

ऐसा कहा जाता है कि नरसिंह राव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बने सीताराम केसरी के साथ मतभेदों के कारण देवेगौड़ा को पद गंवाना पड़ा । इसके बाद इंदर कुमार गुजराल संयुक्त मोर्चा के नेता चुने गये और वह प्रधानमंत्री बने ।

फिलहाल, देवेगौड़ा (88) राज्यसभा के सदस्य हैं और जनता दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ।

देवेगौड़ा की कैबिनेट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे सी एम इब्राहिम ने पीटीआई भाषा से बातचीत में पूर्व प्रधानामंत्री के कार्यकाल को ‘‘देश का स्वर्णिम काल’’ बताया और कहा कि पहली बार धरती से जुड़ा एक सामान्य किसान इस स्तर तक पहुंचा ।

पूर्व प्रधानमंत्री के एक समय करीबी रहे इ्ब्राहिम अभी कांग्रेस में हैं और विधान पार्षद हैं और उन्होंने जद (एस) में वापस आने की योजना के बारे में संकेत दिए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री के इस पद की शपथ लेने के 25 साल पूरा होने के मौके पर पिता की राजनीतिक विरासत पर एक लेख में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने उनके 11 महीने के कार्यकाल को ‘‘मील का पत्थर’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह देश को भ्रष्टाचार मुक्त विकास की ओर ले गये ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि देवेगौड़ा का प्रधानमंत्री बनना कर्नाटक के लिये गौरव का विषय है ।

देवेगौड़ा की उपलब्धियों में जम्मू कश्मीर में 1996 में चुनाव कराना, 1997 में नगा समूह के साथ संघर्ष विराम समझौता आदि शामिल है।

देवेगौड़ा के शपथ ग्रहण के रजत जयंती के मौके पर जद(एस) उनकी उलब्धियां गिनाने के लिये अभियान चलायेगा ।

यह अभियान 25 दिनों तक चलेगा और वीडियो के माध्यम से 25 दिनों में 25 प्रसिद्ध व्यक्तित्व देवेगौड़ा के बारे में बोलेंगे, जिसे पार्टी ट्विटर और फेसबुक पेज पर शाम पांच बजे प्रतिदिन डाला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान