लाइव न्यूज़ :

एच डी देवेगौड़ा हुए कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त , अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अप्रैल कोविड-19 संक्रमण का उपचार करा रहे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है ।

उनकी पार्टी जनता दल सेकुलर (जदएस) ने कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बारे में सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी।

देवेगौड़ा (87) ने भी ट्वीट किया, ‘‘ जब मेरी पत्नी और मैं हाल ही में बीमार पड़े तो जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों, विभिन्न दलों के नेताओं, मित्रों , सहयोगियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमारे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं। आप सभी को धन्यवाद। ईश्वर की कृपा से हम स्वस्थ होते जा रहे हैं।’’’

पूर्व प्रधानमंत्री एवं उनकी पत्नी चेन्नम्मा को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा समेत कई नेताओं ने देवेगौड़ा को फोन करके उनकी एवं उनकी पत्नी की सेहत के बारे में जानकारी ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 09 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 December 2025: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की किस्मत बुलंद, खुशखबरी मिलने की संभावना

कारोबारअंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवसः भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में जनभागीदारी

कारोबारIndiGo Flight Cancellations: खून का उबाल ठंडा हो जाने की बेबसी

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड