लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी के कहने पर पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस के अतिरिक्त विधायक करेंगे समर्थन

By शीलेष शर्मा | Updated: June 8, 2020 17:26 IST

राज्यसभा की 18 सीटों पर 19 जून को चुनाव होना है, इसके लिए कांग्रेस और भाजपा एक-एक सीट पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के कहने पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कर्नाटक से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे।सोनिया गांधी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अतिरिक्त विधायक उनका समर्थन करेंगे।कांग्रेस को 68 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और मल्लिकार्जुन खड़गे पहले ही उम्मीदवार घोषित हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया  गाँधी ने गुजरात में विधायकों की टूट के बाद बिखराव रोकने के लिये  पूर्व प्रधान मंत्री एच डी  देवगौड़ा को राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के अतिरिक्त विधायक उनका समर्थन करने के निर्देश दिये हैं। 

सोनिया  गाँधी के इस फैसले से कर्नाटक में भाजपा को करारा झटका लगेगा क्योंकि भाजपा राज्य में तीसरी  सीट जीतने के लिए जोड़- तोड़  कर रही थी।  उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को 68 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे  को इन चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं।

पहले उसका इरादा एक और उम्मीदवार चुनाव में उतारने का था लेकिन गुजरात प्रकरण के बाद पार्टी ने अपना इरादा बदल दिया तथा अपने विधायकों को एक जुट रखने में सक्रीय हो गयी ,यह सक्रियता उस समय तेज़ हो गयी जब उसे पता चला कि भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस को इस बात का पूरा आभास था कि कुमारस्वामी सरकार गिराने के लिये भाजपा ने ऑपरेशन कमल चला कर तोड़ फोड़ की ,गुजरात ,मध्य प्रदेश में जिस तरह इसे दोहराया वही खेल भाजपा कर्नाटक में फिर खेल सकती है अतः सोनिया गाँधी ने जेडीएस को अपने अतिरिक्त विधायकों का समर्थन देने का निर्णय ले कर जहाँ टूट को रोक दिया वहीं भाजपा की तीसरी सीट जीतने की मंशा पर भी विराम लगा दिया। 

पीएम पद छोड़ने के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगे देवगौड़ा 

ग़ौरतलब है की राज्य में राज्य सभा चुनाव जीतने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 44 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।  खड़गे को अपने दम पर चुनाव जिताने में कांग्रेस को कोई कठिनाई नहीं है।  अतिरिक्त 24 विधायकों का समर्थन पार्टी ने पूर्व प्रधान मंत्री देवगौड़ा को देने का फैसला किया है  जिसकी पुष्टि देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने ट्वीट के ज़रिये की। 

ग़ौरतलब है के आज सुबह ही सोनिया गाँधी ने देवगौड़ा से  फ़ोन  से बातचीत की और उन्हें चुनाव मैदान में उतरने को कहा।  87 वर्षीय देवगौड़ा पहली बार प्रधान मंत्री का पद छोड़ने के बाद  राज्य सभा में पहुँचेंगे , मल्लिकार्जुन खड़गे भी राज्य सभा में पहली बार जायेंगे। 

राज्यसभा की 18 सीटों पर 19 जून को चुनाव होना है। (फाइल फोटो)

कांग्रेस-भाजप ने 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए झोंकी पूरी ताकत

19 जून को 18 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा एक एक सीट पर पूरी ताकत  झोंक रहे हैं। गुजरात में कांग्रेस विधायकों को जिस तरह भाजपा ने तोड़ा उससे कांग्रेस बौखलाई हुई है और वह हर उस कोशिश में लगी है की भाजपा को जहां संभव हो मात दी जा सके। अपने विधायकों के टूटने के डर से कांग्रेस ने गुजरात से कुछ विधायकों को जयपुर रवाना कर दिया है, जहां कांग्रेस की सरकार है और जल्दी ही बचे हुए विधायकों को भी राजस्थान भेजने की तैयारी है।

मध्य प्रदेश में दूसरा उम्मीदवार जिताने के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं की वे भाजपा विधायकों को तोड़ने में कामयाबी पा चुके हैं।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ासोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया