लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में शनिवार को होगा हजूराबाद विधानसभा उपचुनाव, तैयारियां पूरी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:16 IST

Open in App

करीमनगर, 29 अक्टूबर तेलंगाना में शनिवार को होने वाले हजूराबाद विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गयी हैं और इस चुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस, विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।

जिलाधिकारी आर वी कर्णन ने शुक्रवार को बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 2,37,036 मतदाता हैं जिनमें 1,17,933 पुरूष एवं 1,19,102 महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में सुबह सात बजे 306 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारंभ होगा जो शाम सात बजे तक चलेगा। उनके अनुसार सुचारू तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए 1715 चुनावकर्मी तैनात किये गये हैं एवं मतदान केंद्रों का लाइव वेबप्रसारण होगा।

जिलाधिकारी के अनुसार कोविड-19 सुरक्षा नियमों का भी अनुपालन किया जाएगा। करीमनगर के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण के अनुसार 107 मतदान केंद्रों की संवेदनशील केंद्रों के रूप में पहचान की गयी है जहां अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किये जाएंगे।

इस उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 3,865 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं तथा केंद्रीय बलों की 20 कंपनियों को भी लगाया गया है।

जून में इटाला राजेंद्र के इस्तीफे के बाद हजूराबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत उत्पन्न हुई। उन्होंने जमीन हथियाने के आरोपों के बीच मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

आरोपों से इनकार कर चुके राजेंद्र ने टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति)से नाता तोड़ लिया और अब वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। इस उपचुनाव में 30 प्रत्याशी हैं । लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस के गेल्लू श्रीनिवास यादव, भाजपा के राजेंद्र और कांग्रेस के वेंकट बालमूरी के बीच है।

राजेंद्र के लिए यह उपचुनाव ‘करो या मरो’ जैसा है और उनकी पार्टी के लिए भी बड़ा अहम है जो 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले टीआरएस के विकल्प के रूप में उभरने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां