लाइव न्यूज़ :

हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह 30 अप्रैल तक बंद रहेगी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के मद्देनजर प्रसिद्ध हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह 30 अप्रैल तक बंद रहेगी।

दरगाह के अध्यक्ष अफसर अली निजामी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निजामी ने कहा, ''दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना वृद्धि के मद्देनजर हमने यह फैसला लिया है। हम मास्क पहनने और भौतिक दूरी बनाए रखने समेत सभी कोविड-19 नियमों का पालन कर रहे हैं, फिर भी हमने 30 अप्रैल तक दरगाह को बंद रखने का निर्णय लिया है।''

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो हम दरगाह को बंद रखने की अवधि बढ़ा सकते हैं।’’

रमजान का महीना चल रहा है। हर साल इस दौरान देशभर से मुसलमान जियारत के लिए दरगाह पहुंचते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा कि 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हजार मामले सामने आए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में पहली बार संक्रमण के इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले संक्रमण के 19,486 मामले सामने आए थे और 141 रोगियों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू