लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने रेंजर पति को मारने के लिए दी 5 लाख की सुपारी, प्रेमी से कहा-रात में दरवाजा खुला छोड़ दूंगी, मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी चाहिए था...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2020 21:12 IST

झारखंड के हजारीबाग जिले में तैनात बिहार के गया निवासी रेंजर संजय सिन्हा की हत्या के लिए पत्नी राखी सिन्हा ने प्रेमी के साथ मिलकर मारने की साजिश रची.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने महिला के प्रेमी समेत साजिश में शामिल तीनों आरोपितों को दबोच लिया.तीनों के पास से करीब तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद हुआ है.

रांचीः झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है कि लोगों का रिश्तों पर से भरोसा उठने सा लगा है. हजारीबाग जिले में तैनात एक रेंजर को उसकी पत्नी ही हत्या करा देने की तैयारी कर रखी थी.

उसकी यह मंशा थी कि पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्राप्त करना और उसके बाद अपने प्रेमी के संग अपनी दुनिया बसा लेना. लेकिन ऐसा होने से पहले ही पुलिस ने राज का पर्दाफास कर दिया. बताया जाता है कि बिहार के गया जिले के निवासी संजय सिन्हा बतौर रेंजर हजारीबाग जिले में तैनात है.

लेकिन संजय सिन्हा की हत्या के लिए उनकी पत्नी राखी सिन्हा ने प्रेमी के साथ मिलकर अपराधियों को पांच लाख की सुपारी दी थी. हत्यारों को एडवांस के तौर पर उसने 94 हजार रुपये दे भी दिए थे. लेकिन यह शर्त थी कि हत्या प्राकृतिक मौत जैसी लगे.

घटना को अंजाम दे पाते, इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई

हालांकि अपराधी घटना को अंजाम दे पाते, इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने महिला के प्रेमी समेत साजिश में शामिल तीनों आरोपितों को दबोच लिया. हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपनी पूरी योजना के बारे में बताया है.

उन्होंने बताया कि रेंजर संजय सिन्हा वर्तमान में बिहार के गया में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहते हैं. उनकी हत्या की साजिश की भनक मिलते ही पुलिस अलर्ट थी. सूचना थी कि अपराधी हजारीबाग से गया जानेवाले हैं. जैसे ही तीनों आरोपित किराये के वाहन से हत्या के लिए गया जाने के लिए निकले, पुलिस ने हजारीबाग के इचाक मोड के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अपराधियों में नवीन राणा, इनदाद हुसैन और मो. नोमान शामिल हैं

एसपी ने बताया कि इन अपराधियों में नवीन राणा, इनदाद हुसैन और मो. नोमान शामिल हैं. तीनों हजारीबाग जिले के ही हुटपा मेरु गांव के रहने वाले हैं. पूछताछ में नवीन राणा ने बताया कि रेंजर की 40 वर्षीय पत्नी राखी सिन्हा से पहले उसकी दोस्ती हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने छह दिसंबर को रेंजर संजय सिन्हा की हत्या करने की योजना बनाई थी. राखी सिन्हा ने उसे बताया था कि घर का मालिक नहीं रहेगा. मैं रात में दरवाजा खुला छोड दूंगी.

चुपके से अंदर आकर गला दबा कर हत्या कर देना. वह चाहती थी कि घटना को इस तरह अंजाम दिया जाए कि उसके पति की मौत स्वाभाविक लगे. उसके बाद अनुकंपा के आधार पर उसे नौकरी व पैसे मिल जाएं. एसपी ने कहा कि सूचना के बाद से तीनों पर नजर रखी जा रही थी. जैसे ही ये तीनों गया जाने के लिए वाहन लेकर निकले तो पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया और इचाक मोड के पास दबोच लिया.

तीनों के पास से करीब तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद हुआ है. हालांकि, एसपी ने यह नहीं बताया कि उन्हें सूचना किसने दी थी. लेकिन इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

टॅग्स :बिहारक्राइमझारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे