लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में 3 माओवादी सहदेव सोरेन, रघुनाथ हेम्ब्रम और बीरसेन गंझू ढेर, सभी पर 1. 35 करोड़ इनाम, कई हथियार बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 11:18 IST

Hazaribagh: अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसहदेव उर्फ ​​प्रवेश प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था। झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है।तीन माओवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी जारी है।

Hazaribagh:झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि सहदेव उर्फ ​​प्रवेश प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था।

उन्होंने बताया कि अभियान में मारे गए दो अन्य लोगों की पहचान रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ ​​चंचल और बीरसेन गंझू के रूप में हुई है। आईजी (ऑपरेशन) ने कहा, ‘‘रघुनाथ संगठन का विशेष क्षेत्र समिति सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि गंझू क्षेत्रीय समिति का सदस्य था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में कई हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कोबरा, हजारीबाग और गिरिडीह पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा पर स्थित पंतित्री जंगल में एक संयुक्त अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसे ही संयुक्त बल जंगल में पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है। पिछले दो दिन में झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है।

रविवार को प्रतिबंधित माओवादी समूह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) का स्वयंभू उप-जोनल कमांडर मुखदेव यादव (40) उर्फ ​​तूफान जी झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

टॅग्स :नक्सल हमलाझारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन