लाइव न्यूज़ :

हजारे ने महाराष्ट्र में लोकायुक्त के लिए आंदोलन की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:30 IST

Open in App

पुणे, नौ सितंबर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार ने लोकायुक्त कानून नहीं बनाया एवं स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक लोकपाल नियुक्त नहीं किया तो वह आंदोलन छेड़ेंगे।

हजारे ने प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि कानून का मसौदा तैयार करने के लिए गठित की गयी समिति की आगे की बैठकें करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एवं अन्य को बार- बार याद दिलाये जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया ।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर बैठकें करने से आनाकानी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में ढेर सारा भ्रष्टाचार है और राज्य सरकार को उस पर रोक लगाने के लिए कदम उठाना चाहिए । फिलहाल लोकायुक्त मुख्यमंत्री द्वारा चुना जाता है। चूंकि लोकायुक्त के पास स्वायत्तता नहीं होती है, तो वह शक्तिशाली भी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आम आदमी इंसाफ के लिए कहां जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि शायद उनके लिए समय आ गया है कि वह 85 साल की उम्र में इस अहिंसक आंदोलन की अगुवाई करें’ और राज्य भर में स्वयंसेवकों से ‘जनांदोलन’ के लिए तैयार रहने’ की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी