महंगाई पर केंद्र के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करें हजारे: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:47 IST2021-08-01T17:47:48+5:302021-08-01T17:47:48+5:30

Hazare should lead agitation against Center over inflation: Maharashtra Congress chief | महंगाई पर केंद्र के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करें हजारे: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

महंगाई पर केंद्र के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करें हजारे: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

ठाणे, एक अगस्त महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को महंगाई के खिलाफ नवी मुंबई में अपनी पार्टी के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है और करों का भुगतान करने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है।

पटोले ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से भ्रष्टाचार के मुद्दों की जांच करने के लिए लोकायुक्त अधिनियम और लोकपाल की स्थापना के लिए किए गए आंदोलन की तर्ज पर आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hazare should lead agitation against Center over inflation: Maharashtra Congress chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे