लाइव न्यूज़ :

हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्थिति स्थिर

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:34 IST

Open in App

पुणे, 25 नवंबर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी एंजियोग्राफी की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा को रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है और उनके हृदय की धमनी में एक मामूली रुकावट मिली थी जिसे दूर कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर हैं।

रूबी हॉल क्लिनिक ने एक बयान में बताया, “ 84 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो तीन दिन से उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी अच्छी तरह से जांच की है।”

बयान के मुताबिक, उनकी ईसीजी की गई जो मामूली रूप से गड़बड़ थी जिसके बाद दो डॉक्टरों पीके ग्रांट और सीएन माखले ने उनकी एंजियोग्राफी की।

रूबी हॉल क्लिनिकल के प्रबंधक न्यासी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ग्रांट ने बताया कि एंजियोग्राम में उनकी कोरोनरी धमनी में मामूली रूकावट का पता चला जिसके बाद उसे सफलतापूर्वक दूर कर दिया गया और उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा। बयान के मुताबिक, वह स्थिर हैं और दो-तीन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह