लाइव न्यूज़ :

हॉक-आई विमान से हवाई प्रतिष्ठान विध्वंसक अस्त्र का सफल परीक्षण किया गया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 जनवरी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बृहस्पतिवार को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में स्मार्ट हवाई प्रतिष्ठान विध्वंसक अस्त्र (एसएएडब्ल्यू) का हॉक-आई विमान से सफल परीक्षण किया।

एचएएल के परीक्षण पायलटों-विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) पी अवस्थी और विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) एम पटेल ने अस्त्र को विमान से दागा और सभी मिशन उद्देश्य पूरे कर लिए गए।

इस संबंध में एचएएल के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह हॉक-आई विमान से किया गया पहला परीक्षण था। जब इसने सटीक निशाना साधा तो परिणाम उम्मीद के अनुरूप मिले।’’

एचएएल ने एक बयान में कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) द्वारा विकसित यह स्वदेशी अस्त्र भारतीय हॉक-एमके132 द्वारा दागा गया पहला स्मार्ट अस्त्र है।

टेलीमेट्री और ट्रैकिंग प्रणालियों ने परीक्षण के सफल होने की पुष्टि की।

एचएएल के सीएमडी आर माधवन ने कहा, ‘‘डीआरडीओ और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं द्वारा स्वदेश में विकसित प्रणालियों तथा अस्त्रों के प्रामाणीकरण के लिए कंपनी के स्वामित्व वाले हॉक-आई प्लैटफॉर्म का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे