लाइव न्यूज़ :

हवाला डीलर नरेश जैन ने 565 करोड़ रुपये का काला धन अर्जित किया : ईडी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दावा किया कि कथित हवाला डीलर नरेश जैन और उसके सहयोगियों ने अब तक अपने वैश्विक नेटवर्क से 565 करोड़ रुपये का काला धन अर्जित किए ।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने जैन और अन्य के खिलाफ 28 अक्टूबर को यहां विशेष अदालत के समक्ष धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करायी थी ।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘अदालत ने दो नवंबर को आरोपपत्र का संज्ञान लिया और इस मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।’’

पिछले कुछ वर्षों में 550 से ज्यादा फर्जी कंपनियों के जरिए एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन करने से जुड़ी धन शोधन की जांच के तहत ईडी ने सितंबर में जैन (62) को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने दावा किया, ‘‘जांच में पाया गया कि जैन ने अवैध विदेशी लेन-देन समेत लाभाथियों के बारे में प्रविष्टियां देकर अपने सहयोगियों के साथ सरकारी खजाने और बैंकों को नुकसान पहुंचाने के लिए आपराधिक साजिश की। ’’

ईडी ने कहा कि जैन उसके सहयोगियों ने हवाला और इस लेन-देन के बदले में धन से अब तक 565 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 2018 में दर्ज प्राथमिकी और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की 2009 में आपराधिक शिकायत के आधार पर धनशोधन के दो मामलों के तहत एजेंसी जैन और उसके सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह