लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कहीं गिरा पुल तो कहीं पर लोगों और जानवर के फंसने की तस्वीरें, कुछ ऐसा दिखा तबाही का मंजर

By रुस्तम राणा | Updated: October 19, 2021 13:49 IST

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को काफी नुकसान पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर कहीं पुल गिरने की, तो कहीं पर लोगों और जानवरों के फंसने की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। हालांकि अभी राज्य में कितना जान-माल का नुकसान हुआ है, यह आंकड़ा आना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में नदियां उफान पर, सड़कों पर बह रहा है नैनीझील का पानीकई सड़कें, पुल, रेल लाइन को हुआ नुकसान

उत्तराखंड में हो रही बेहिसाब बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आज भी मौसम विभाग ने यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्यभर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप तबाही के इस मंजर को साफ देख सकते हैं। 

खबर मिलने तक राज्य में अभी 5 लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बीते दिन जंग चट्टी में फंसे करीब 22 लोगों को SDRFऔर पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। इन सभी लोगों को गौरीकुंड शिफ्ट किया गया है। 

रामनगर रानीखेत रूट पर लेमन ट्री रिजॉर्ट पर लगभग 100 लोगों के फंसे होने की खबर है। हालांकि सभी सुरक्षित हैं और रेस्क्यू किया जा रहा है। यहां कोसी नदी का पानी आ गया, नदी का पानी उफान पर है।

उधर, नैनीताल में नैनी झील का पानी उफन कर सड़कों और गलियों में आ गया। झील का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है।  

वहीं नैनीताल जिले में काठगोदाम को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी नदी की चपेट में आ गई। इस बाढ़ ने कुमाऊं रीजन के आखिरी रेलवे स्टेशन काठगोदाम को जोड़ने वाली रेल लाइन को तबाह कर दिया। 

राज्य में हो रही भारी बारिश ने जहां आम लोगों के जन-जीवन को प्रभावित किया तो वहीं जंगलों में जानवरों को भारी बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। राज्य के हल्दुचौड़ और गौला नदी के बीच हाथी फंस गया। हालांकि नदी के बीचों बीच से वह निकलने में कामयाब रहा।

कई जगहों पर भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। सड़कें, पुल, निर्माधीन ब्रिज के तबाह होने की तस्वीरें आ रही हैं।

रामनगर (नैनीताल) में गिर्जिया जी मंदिर में भीषण बाढ़ का नजारा कुछ इस तरह से दिखाई दे रहा है।

राज्य के हल्द्वानी शहर में गौला नदी पर बना यह महत्वपूर्ण पुल भी बाढ़ के कहर को सह न सका।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं