लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के कहर के बीच गर्मी ने भी सितम शुरू किया, आसमान से आग बरसने से परेशान सभी, भयावह

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2020 16:24 IST

पटना में भी हीट वेब जारी है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसी प्रकार भागलपुर में 40, पूर्णिया में 35 और मुजफ्फरपुर में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. पूरे बिहार में गर्मी से लोग परेशान हैं. इस प्रकार बिहार में लगातार तीसरे दिन आज भी गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के बीच अब आसमान से भी आग बरस रही है. लू चलने और तापमान बढ़ने से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है.

पटना: कोरोना संकट के बीच अब आसमान से भी आग बरस रही है. लू चलने और तापमान बढ़ने से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आज गया सबसे गर्म रहा. गर्मी और लू ने भी पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. बिहार के कई जिलों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया है. गया में भीषण गर्मी को लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को दिन में घर से बाहर निकलने से मना कर दिया है. वहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

गया में बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. डीएम अभिषेक सिंह ने दो दिनों तक लोगों को दिन में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. डीएम ने कहा कि जिला में अत्यधिक तापमान, गर्म हवाओं एवं लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोग अपने घरों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक न निकलें. मौसम के कहर के मद्देनजर गया में खुलने वाली सभी दुकानों के समय में भी बदलाव कर दिया है. जिला प्रशासन ने पहले दुकानों और दूसरे प्रतिष्ठानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक रखा था. लेकिन, गर्मी और लू को देखते हुए सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया गया है. अब दुकान, प्रतिष्ठान व संस्थान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ही खुले रहेंगे. इसके बाद उन्हें बंद कर लेना होगा.

इधर, पटना में भी हीट वेब जारी है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसी प्रकार भागलपुर में 40, पूर्णिया में 35 और मुजफ्फरपुर में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. पूरे बिहार में गर्मी से लोग परेशान हैं. इस प्रकार बिहार में लगातार तीसरे दिन आज भी गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे. सोमवार को भी गया का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग ने गया के अलावा बक्सर, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की थी. बताया जा रहा है कि बुधवार तक भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है. पटना में भी आर्द्रता बढने से चिपचिपी गर्मी बेहाल कर रही है. पटना में सुबह के समय आर्द्रता 79 फीसदी तो शाम को 55 फीसदी रही. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है. एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रवेश करेगा, जिसके कारण बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होगी. 

टॅग्स :बिहारहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया