लाइव न्यूज़ :

सैन्य सम्मान के साथ हवलदार प्रसाद का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 दिसंबर जम्मू कश्मीर में आठ दिसंबर को एक अभियान के दौरान शहीद हुए मद्रास रेजिमेंट के हवलदार पीआर कृष्ण प्रसाद का पार्थिव शरीर शनिवार को यहां लाया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि हवलदार प्रसाद के पार्थिव शरीर के यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पनगोड सैन्य स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 38 वर्षीय शहीद सैनिक के तिरंगे में लिपटे शव को बाद में तमिलनाडु में कन्याकुमारी स्थित तिरुवट्टर तालुक के अंडूर पुल्लाई सास्ता कोविल गांव ले जाया गया। यह गांव तिरुवनंतपुरम से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया जिस दौरान 24 बंदूकों की सलामी दी गई और कन्याकुमारी जिले के जिलाधिकारी एम अरविंद व पुलिस अधीक्षक वी बद्री नारायणन ने पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos