लाइव न्यूज़ :

चुनाव ड्यूटी में आए हवलदार की दुमका में मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 00:31 IST

Open in App

दुमका (झारखंड), चार नवम्बर दुमका विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर आये चाईबासा जिला बल के हवलदार बाबुधन हांसदा (50) की यहां मंगलवार देर रात्रि को अकस्मात मौत हो गयी।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि बाबुधन की प्रतिनियुक्ति दुमका शहरी क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, रसिकपुर स्थित बूथ संख्या 4, 5 एवं 6 में थी।

उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी समाप्त होने पर सभी कर्मी बस से दुमका स्थित राष्ट्रीय उच्च विद्यालय पहुंचे। इस विद्यालय को चुनाव को देखते हुए पूर्व से चिह्नित आवास स्थल बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि बस में सवार अन्य सभी कर्मी उतरकर अपने आवास स्थल में गये लेकिन बाबुधन हांसदा की उसमें लाश मिली।

लकड़ा ने बताया कि हवलदार बाबुधन हासदा के पार्थिव शरीर को दुमका के पुलिस केन्द्र में सलामी दी गयी और शव उनके परिजनों को सुपूर्द कर पाकुड़ जिला स्थित लिट्टीपाड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सूरजबेड़ा गांव भेज दिया गया जहां उनका पैतृक निवास स्थान था।

इससे पूर्व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन अभी परीक्षण रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है जिससे मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस