लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:59 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार की अलीगढ़ स्थित उसके पुश्तैनी गांव में हमलावरों ने कथित रूप से जायदाद के झगड़े को लेकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार अमरपाल (50) छुट्टी पर पिसावा थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव दाता खुर्द आया था। रविवार शाम वह अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए जैसे ही निकला तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा।

उन्होंने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तब अमरपाल के शरीर से काफी खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

पटेल ने बताया कि अमरपाल के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक हमलावरों में अमरपाल के भाई महावीर सिंह, नेपाल सिंह और उसका भतीजा भी शामिल थे। वारदात के पीछे जायदाद का विवाद बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अमरपाल रविवार सुबह अपने गांव पहुंचा था और स्थानीय पटवारी की मदद से उसने विवादित जमीन की नाप-जोख कराई थी।

पटेल ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?