लाइव न्यूज़ :

केंद्र से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी मांगने संबंधी कोई पत्र नहीं मिला: सिसोदिया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार को केंद्र से ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों को लेकर जानकारी मांगी गई हो।

हालांकि, मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ सभी विवरण साझा करने का फैसला किया है। उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘‘आप उस जवाब को उच्चतम न्यायालय और जनता के सामने रख सकते हैं।’’

सिसोदिया ने केंद्र पर दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन संकट के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अखबारों की खबरों में पढ़ा कि केंद्र कह रहा है कि उसने राज्य सरकारों से ऑक्सीजन से संबंधित मौतों की संख्या साझा करने के लिए कहा है।’’

सिसोदिया ने कहा कि उन्हें इस मामले में आज तक कोई संसूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन से संबंधित मौतों पर कोई पत्र नहीं मिला है। जब आपने (केंद्र) कोई पत्र नहीं लिखा है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि राज्य आपको सूचित नहीं कर रहे हैं। हमने एक जांच समिति बनाई थी लेकिन आपने दिल्ली के उपराज्यपाल के जरिये इसकी (जांच) अनुमति नहीं दी।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मानना है कि ऑक्सीजन का संकट था और बिना जांच के यह कहना मुश्किल है कि इससे कोई मौत हुई या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह