लाइव न्यूज़ :

केंद्र से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी मांगने संबंधी कोई पत्र नहीं मिला: सिसोदिया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार को केंद्र से ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों को लेकर जानकारी मांगी गई हो।

हालांकि, मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ सभी विवरण साझा करने का फैसला किया है। उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘‘आप उस जवाब को उच्चतम न्यायालय और जनता के सामने रख सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने अभी तक दिल्ली से नहीं पूछा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं या नहीं, लेकिन दिल्ली में हमने तय किया है कि दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की पूरी जानकारी एक रिपोर्ट के रूप में भेजेगी।’’

उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘‘आप उस जवाब को उच्चतम न्यायालय, जनता और संसद के सामने रख सकते हैं।’’

सिसोदिया ने केंद्र पर दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन संकट के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अखबारों की खबरों में पढ़ा कि केंद्र कह रहा है कि उसने राज्य सरकारों से ऑक्सीजन से संबंधित मौतों की संख्या साझा करने के लिए कहा है।’’

मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रत्येक राज्य में ऑक्सीजन संकट के कारण होने वाली मौतों की संख्या के बारे में सूचित करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि अखबार की खबर में दावा किया गया है कि 13 राज्यों ने प्रतिक्रिया दी है, जिनमें से केवल एक राज्य ने मौतों की संख्या बताई है जबकि अन्य 12 ने दावा किया है कि उनके क्षेत्र में कोई मौत नहीं हुई है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले मैंने पढ़ा था कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की संख्या के बारे में सूचित करने के लिए 13 अगस्त तक का समय दिया है। लेकिन अभी तक दिल्ली सरकार को कोई सूचना या पत्र नहीं भेजा गया है।’’

सिसोदिया ने केंद्र पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया कि राज्य जानकारी नहीं दे रहे हैं और कहा कि केंद्र ने ‘‘राज्यों से कोई जानकारी नहीं मांगी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों के ऑडिट के लिए एक जांच समिति का गठन किया था, लेकिन इसे केंद्र सरकार के इशारे पर उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया था। इससे पता चलता है कि केंद्र सरकार राज्यों से न तो कुछ भी पूछ रही है और न ही राज्यों को काम करने दे रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मानना है कि ऑक्सीजन का संकट था और बिना जांच के यह कहना मुश्किल है कि इससे कोई मौत हुई या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू