लाइव न्यूज़ :

मंदिर ट्रस्ट के भूमि सौदे में घोटाले के सबूत देने के लिए आरएसएस प्रमुख से समय मांगा है: संजय सिंह

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे मिलने और अयोध्या में राममंदिर ट्रस्ट द्वारा भूमि सौदे में कथित भ्रष्टाचार के सभी ‘‘सबूत’’ सौंपने के लिए समय मांगा है।

सिंह और अयोध्या के पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पवन पांडेय ने हाल ही में आरोप लगाया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में दो करोड़ रुपये मूल्य वाली जमीन के एक टुकड़े को 18.5 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर खरीदा गया।

आप नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खुद को ‘‘हिंदुवाद का रक्षक’’ होने का दावा करने वाले भागवत को संज्ञान लेना चाहिए और आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

सिंह ने कहा, ‘‘मैंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी को पत्र लिखा है और उनसे मिलने के लिए समय मांगा है। मैं भूमि और भाजपा एवं ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित घोटाले के सबूत के रूप में उन्हें ये सभी दस्तावेज सौंपूंगा।’’

उन्होंने आगे कहा कि भले ही भूमि सौदे में कथित भ्रष्टाचार लोगों की नजरों में है, ‘‘सभी जांच एजेंसियां ​​कहां हैं और वे कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं?’’

राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने आज ट्रस्ट के सदस्यों के साथ एक बैठक बुलाई। क्या उन्होंने पूछा कि घोटाला क्यों हुआ और मंदिर का निर्माण क्यों रुका हुआ है?’’

सिंह और पांडेय ने सौदे में धनशोधन का आरोप लगाया है और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग की है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आरोपों को जोरदार तरीके से खारिज करते हुए दावा किया है कि जमीन मौजूदा बाजार दर से काफी कम कीमत पर खरीदी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो