लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : शिल्पा शेट्टी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:23 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

शिल्पा ने इस मामले को लेकर मीडिया ट्रायल नहीं करने की अपील करते हुए लोगों से उनके परिवार विशेष रूप से बच्चों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया।

शिल्पा ने पोस्ट में लिखा, ‘‘एक परिवार के तौर पर हम उपलब्ध कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन, एक मां होने के नाते मैं आप सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि हमारी और विशेष रूप से मेरे बच्चों की निजता का सम्मान करें। तथ्यों की पुष्टि किए बिना आधी-अधूरी बातों पर विश्वास नहीं करें।’’

शिल्पा ने कहा कि वह पिछले 29 वर्षों से फिल्म उद्योग में मेहनत के साथ काम कर रही हैं और उन्होंने हमेशा से ही कानून का पालन किया है।

शिल्पा ने कहा, ‘‘लोगों ने जब कभी मुझ पर विश्वास किया है, मैंने उन्हें निराश नहीं किया है। मैं आप सभी लोगों से मेरी और मेरे परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं। इस मामले को लेकर मीडिया ट्रायल नहीं किया जाना चाहिए। कानून को अपना काम करने दीजिए। सत्यमेव जयते।"

46 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके परिवार के लिए पिछले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं और परिवार को लेकर कई प्रकार की अफवाहें फैलाईं जा रही हैं और आरोप लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, 45 वर्षीय राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए कथित तौर पर उन्हें प्रसारित करने के आरोप में 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया था।

शिल्पा ने कहा, ‘‘मीडिया और कुछ लोगों द्वारा मुझ पर कई प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। मुझसे और परिवार से अजीब तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। इस मामले को लेकर मैंने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है और आगे भी मेरा यही रुख रहेगा। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए कृपया इसको लेकर कोई अफवाह न फैलाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल