लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बताया, वह इस वजह से कर रहे हैं सरकारी बंगला खाली 

By भाषा | Updated: August 13, 2018 20:46 IST

प्रदेश सरकार से इसी बंगले के पुन: आवंटन के लिये आवेदन नहीं करने के सवाल पर सिंह ने कहा, ‘‘मैंने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर मेरे आधिकारिक स्टाफ के लिये स्थान आवंटित करने के लिये कहा है।’’

Open in App

भोपाल, 13 अगस्त: अदालत के आदेश पर अमल करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा भोपाल में आवंटित बंगला खाली कर रहे हैं। सिंह ने कहा, ‘‘अदालत के फैसले के चलते मैंने सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आवंटित सरकारी बंगला खाली करने का निर्णय लिया है। अदालत के निर्णय का सबको पालन करना चाहिये।’’

प्रदेश सरकार से इसी बंगले के पुन: आवंटन के लिये आवेदन नहीं करने के सवाल पर सिंह ने कहा, ‘‘मैंने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर मेरे आधिकारिक स्टाफ के लिये स्थान आवंटित करने के लिये कहा है।’’ न्यायालय के आदेश पर क्या आप अन्य मुख्यमंत्रियों से भी उन्हें आवंटित बंगले खाली करने की अपेक्षा करते हैं, के सवाल पर सिंह ने कहा, ‘‘मेरी किसी से कोई अपेक्षा नहीं है।’’

सिंह के करीबी व्यक्ति ने बताया कि कल से बंगला खाली करने का काम शुरू हो चुका है और उनकी (दिग्विजय) व्यक्तिगत चीजें उनके पैतृक निवास गुना जिले के राधौगढ़ में भेजी गई हैं। सिंह, राधौगढ़ रियासत के पूर्व शासकों के वंश से हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें आधिकारिक तौर पर 14 कर्मचारियों का स्टाफ दिया गया है।

दरअसल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 19 जून को प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के शासकीय बंगले खाली कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद सरकार ने भी आदेश जारी कर पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले का आवंटन निरस्त कर दिया था। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विशेषाधिकार के तहत नए आदेश जारी कर भाजपा के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, उमा भारती और बाबूलाल गौर को बंगले खाली करने से पहले ही पुनः वही बंगले नई श्रेणी में आवंटित कर दिए लेकिन दिग्विजय को बंगला आवंटन नहीं किया गया।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह