लाइव न्यूज़ :

केंद्र से कर्नाटक को कोयले का आवंटन बढ़ाने के लिए कहा है: बोम्मई

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोयले की कमी के कारण राज्य में संभावित बिजली संकट के मद्देनजर रविवार को कहा कि उन्होंने केंद्र से कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि हमने केंद्र से कोयले की आपूर्ति चार रैक बढ़ाने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक को महाराष्ट्र के चंद्रपुर और ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से कोयले का आवंटन मिला है और दोनों परियोजनाओं को मंजूरी की जरूरत है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘मैंने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है और उन्होंने भी मुझे आश्वासन दिया है कि एक बार महाराष्ट्र से पत्र उनके पास पहुंचने के बाद, वह प्रक्रिया में तेजी लाएंगे।’’

महानदी कोलफील्ड के बारे में बोम्मई ने कहा कि कई मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन कुछ और की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी की कि एक बार दो खदानों से कोयला आवंटित होने के बाद उत्पादन लागत कम हो जाएगी। बोम्मई ने कहा कि उन्होंने यादव और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जोशी से कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए भी कहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?