लाइव न्यूज़ :

हटिया-राउरकेला ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में लुढ़का, 84 यात्री बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: May 20, 2021 00:06 IST

Open in App

सिमडेगा (झारखंड) 19 मई झारखंड में हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन का इंजन बुधवार रात कनारोंवा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर देव नदी की ओर लुढ़क गया लेकिन गति कम होने की वजह से ट्रेन के सभी सात यात्री कोच पटरी से नहीं उतरे, लिहाजा कोई हताहत नहीं हुआ।

रांची रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नीरज अंबष्ट ने बताया कि यह दुर्घटना बानो रेलवे स्टेशन के ठीक बाद कनारोंवा रेलवे स्टेशन से हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन के रवाना होते ही रात्रि आठ बज कर 18 मिनट पर घटित हुई।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

डीआरएम ने बताया कि सात कोचों वाली यह ट्रेन कनारोंवा स्टेशन से लगभग सात सौ मीटर दूर ही दुर्घटनाग्रस्त हुई जिस वजह से ट्रेन की गति कम थी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन की गति कम होने की वजह से इंजन के अलावा यात्री कोच पटरी से नहीं उतरे और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन से शाम को राउरकेला के लिए रवाना हुई थी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन का चालक भी दुर्घटना में बाल-बाल बचा गया। ट्रेन में कुल 84 यात्री ही सवार थे।

डीआरएम अंबष्ट ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है और सारे यात्री स्टेशन पर ही रूके हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल