Hathras Stampede: अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, केंद्र से मदद का आश्वासन दिया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2024 21:31 IST2024-07-02T21:27:50+5:302024-07-02T21:31:10+5:30
शाह ने 'एक्स' पर कहा, ''हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Hathras Stampede: अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, केंद्र से मदद का आश्वासन दिया
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने 'एक्स' पर कहा, ''हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शीघ्र ही एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की चिकित्सा टीम भी हाथरस पहुंच रही है।'' इससे पहले शाह ने हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने की घटना पर दुख जताया था और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। शाह ने कहा था कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
शाह ने एक पोस्ट में कहा था, ''उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें।'' भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलराई गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ मची थी। उन्होंने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
— Amit Shah (@AmitShah) July 2, 2024
शीघ्र ही NDRF की मेडिकल टीम भी हाथरस पहुँच रही है। https://t.co/CYCelWxfSA
इनपुट भाषा