लाइव न्यूज़ :

हाथरस केसः कुछ ऐसे लोग हैं जिनके DNA में विभाजन, सीएम योगी बोले- पहले देश को बांटा अब समाज बांट रहे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2020 16:33 IST

सीएम योगी ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनके DNA में विभाजन है, उनको पूरा कुछ भी अच्छा नहीं लगता। वो हर चीज़ की कांट-छांट करना चाहते हैं, जाति, क्षेत्र और मज़हब के आधार पर बांटना उनकी प्रवृति बन चुकी है। इन्होंने पहले देश को बांटा, उसके बाद जाति के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजब भी इन्हें सत्ता मिली इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी को नहीं माना। इनके लिए अपना परिवार और ख़ानदान ही देश है, समाज है, बाकी कुछ नहीं है।सत्ता में आते हैं तो परिवार की बात करते हैं और जब सत्ता से बाहर जाते हैं तो विभाजन और षड्यंत्र करने में कोई कोताही नहीं बरतते।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस को लेकर विपक्ष खासकर कांग्रेस नेता पर हमला किया। 

लखनऊःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया। कहा कि पहले लोगों ने देश को बांट दिया और अब समाज को बांट रहे हैं। बांटना ही उनका काम है। इसके बिना वो जी नहीं सकते। कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

सीएम योगी ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनके DNA में विभाजन है, उनको पूरा कुछ भी अच्छा नहीं लगता। वो हर चीज़ की कांट-छांट करना चाहते हैं, जाति, क्षेत्र और मज़हब के आधार पर बांटना उनकी प्रवृति बन चुकी है। इन्होंने पहले देश को बांटा, उसके बाद जाति के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। 

जब भी इन्हें सत्ता मिली इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी को नहीं माना। इनके लिए अपना परिवार और ख़ानदान ही देश है, समाज है, बाकी कुछ नहीं है। जब भी सत्ता में आते हैं तो परिवार की बात करते हैं और जब सत्ता से बाहर जाते हैं तो विभाजन और षड्यंत्र करने में कोई कोताही नहीं बरतते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस को लेकर विपक्ष खासकर कांग्रेस नेता पर हमला किया। सीएम ने कहा कि खतरनाक सोच उनके डीएन का हिस्सा बन चुका है। योगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला किया तो ये लोग दंगा भड़काने के लिए क्या से क्या नहीं किया। लोग खुशी और उत्साह मना रहे थे लेकिन इनकी खुशी गायब थी।

आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की सोच घटिया है और इरादे खतरनाक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विपक्ष की कथित विभाजनकारी नीतियों से जनता को सावधान रहने की शनिवार को अपील की। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की सोच घटिया है और इरादे खतरनाक हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा और बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। इसी सोच के तहत इन्होंने (विपक्षी दलों ने) पहले देश को बांटा और अब वे जाति, संप्रदाय, मजहब तथा क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं।

इनके (विपक्षी दलों के) लिए अपने खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक प्रदेश की सत्ता में काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को देवरिया सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, क्षेत्र और मतदान केंद्र के प्रमुख पदाधिकारियों की डिजिटल माध्यमों से बैठक को संबोधित किया।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विपक्षी दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1977 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस (जापानी बुखार) से पूर्वांचल के 50 हजार बच्चों की मौत हुई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे गरीब परिवार से थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ सिर्फ तीन वर्षों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने के करीब हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी ‘चीनी का कटोरा‘ रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उनसे पूछिए, जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उन्हें किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों का मामला अदालत में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरवा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी।’’

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश में निवेश का एक सकारात्मक वातावरण बना है दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें हमारे उत्तर प्रदेश पर हैं । जापान और अमेरिका जैसे देशों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई है।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारप्रियंका गांधीराहुल गांधीराम जन्मभूमिलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल