लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप केसः पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा कड़ी, भाई के साथ दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनात

By भाषा | Updated: October 5, 2020 16:10 IST

हाथरस पुलिस के अनुसार जिले के चंदप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये गये है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने  बताया कि पीड़ित परिवार के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पीड़िता के घर के बाहर डेढ़ सेक्शन पीएसी (करीब 12 से 15 जवान) चौबीस घंटे स्थायी रूप से तैनात कर दी गयी है। पीड़िता के भाई की सुरक्षा के लिये दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किये गये है और यह निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहे है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने कड़ी कर दी है। पीड़िता के भाई के साथ दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किये गये है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने  बताया कि पीड़ित परिवार के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा पीड़िता के परिवार को भी सुरक्षा दी गयी है। हाथरस पुलिस के अनुसार जिले के चंदप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये गये है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर के बाहर डेढ़ सेक्शन पीएसी (करीब 12 से 15 जवान) चौबीस घंटे स्थायी रूप से तैनात कर दी गयी है। पीड़िता के भाई की सुरक्षा के लिये दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किये गये है और यह निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा गांव में किसी प्रकार का तनाव व्याप्त न हो इसके लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें पुलिस के 15 जवान, तीन एसएचओ (थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी) तथा एक डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) रैंक का अधिकारी लगातार चौबीस घंटे गांव में तैनात है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवार की महिलाओं की सुरक्षा के वास्ते घर के आसपास दो महिला सब इंस्पेक्टर और छह महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चौबीस घंटे दो पालियों में लगायी गयी है। इसके अलावा दिन के समय लोगों की आवाजाही बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाता है।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया गया था। वारदात के दौरान गला दबाए जाने से उसकी जीभ भी कट गई थी। लड़की को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी।

हाथरस मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह किया

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथरस में एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को यहां राजघाट पर मौन सत्याग्रह किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया।

इस मौके पर चौधरी ने कहा, ‘‘उप्र सरकार और पुलिस ने जिस तरह से पीड़िता एवं उसके परिवार के साथ व्यवहार किया और जिस तरह से राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया, उसके लिए हम उन्हें सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाथरस की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। गत मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद मंगलवार देर रात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का कहना है कि पीड़िता का अंतिम संस्कार रात के समय जबरन कर दिया गया। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है