लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप केसः एक और छह साल की लड़की ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ा, अलीगढ़ में हुई थी दरिंदगी की शिकार

By भाषा | Updated: October 6, 2020 18:16 IST

छह वर्षीय लड़की गत 17 सितंबर को अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के मकान से बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि एक सामाजिक संगठन की शिकायत पर पुलिस ने उस मकान पर छापा मारा था। वह मकान उस लड़की के एक रिश्तेदार का है।

Open in App
ठळक मुद्देदरिंदगी की शिकार हुई हाथरस निवासी छह साल की एक लड़की ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां चार दिन तक उसका इलाज हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

अलीगढ़/हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में जारी रोष के बीच अलीगढ़ जिले में दरिंदगी की शिकार हुई हाथरस निवासी छह साल की एक लड़की ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी छह वर्षीय लड़की गत 17 सितंबर को अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के मकान से बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि एक सामाजिक संगठन की शिकायत पर पुलिस ने उस मकान पर छापा मारा था। वह मकान उस लड़की के एक रिश्तेदार का है।

लड़की को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां चार दिन तक उसका इलाज हुआ था। उसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत 21 सितंबर को लड़की के परिवारवालों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी बेटी को उनके रिश्तेदार ने जबरन अपने घर में बंद कर रखा है। इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा था और उस परिवार के 15 वर्षीय एक लड़के को पकड़ा जो बच्ची का मौसेरा भाई है।

लड़के ने उस बच्ची के साथ बलात्कार का जुर्म स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के की मां एवं हैवानियत की शिकार हुई लड़की की मौसी भी इस वारदात में शामिल थी। वह फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में इगलास के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है और सह-आरोपी महिला की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं। इसके पूर्व, पीड़ित परिवार के लोगों ने बच्ची का शव दिल्ली से लाकर हाथरस में मुख्य मार्ग पर रखकर आज पुलिस की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमत हो गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपहत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल