लाइव न्यूज़ :

हाथरस मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:25 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मार्च उत्तर प्रदेश में हाथरस के सासनी में बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले किसान की हत्या करने के आरोप में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है ।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि बुधवार को दो आरोपियों -- रोहिताश शर्मा और निखिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपी नामज़द हैं जिनमें गौरव शर्मा, रोहिताश शर्मा, निखिल शर्मा व ललितेश शर्मा शामिल हैं। उनमें से ललितेश को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा रोहिताश शर्मा, निखिल शर्मा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव शर्मा पर बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है ।

जायसवाल के मुताबिक, मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को पकड़ने के लिये पुलिस की पांच टीमें लगायी गयी हैं, जो शहर और दूसरे जिलो में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

गौरतलब है कि हाथरस के सासनी क्षेत्र के नौजरपुर गांव में सोमवार शाम खेत में आलू खोद रहे 50 वर्षीय किसान अमरीश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आरोप है कि करीब ढाई साल पहले अमरीश शर्मा के परिवार की एक लड़की की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे को वापस लेने के लिये आरोपी दबाव बना रहे थे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

इस घटना के मुख्य आरोपी गौरव की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सपा और भाजपा के बीच ज़बानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गौरव के एक फेसबुक पेज का जिक्र करते हुए उसे सपा का नेता बताया है जबकि सपा ने उसे भाजपा का नेता करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह