लाइव न्यूज़ :

धर्म संसद में घृणा भाषण उत्तराखंड में भाजपा सरकार के सहयोग से हुए : ओवैसी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 दिसंबर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरिद्वार में हाल में संपन्न ‘धर्म संसद’ में हुए घृणा भाषण उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के सहयोग से हुए और उन्होंने मांग की कि सिर्फ प्राथमिकी दर्ज करना पर्याप्त नहीं है तथा दोषियों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।

ओवैसी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इस प्रकार का धर्म संसद उत्तराखंड में भाजपा सरकार के आशीर्वाद और पूर्ण सहयोग से हुआ है। ऐसी बातें उनके समर्थन से ही कही गई हैं। सिर्फ प्राथमिकी दर्ज होना पर्याप्त नहीं है। उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।’’

उन्होंने दावा किया कि संबंधित संगठनों को गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार के ‘धर्म संसद’ में ‘‘देश के मुसलमानों के संहार का आह्वान किया गया।’’

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की ‘चुप्पी’ के संबंध में सवाल करने पर ओवैसी ने कहा कि संविधान और विधि के शासन में विश्वास रखने वाली देश की सभी राजनीतिक पार्टियां, जो अराजकता में विश्वास नहीं करती हैं ‘‘अपनी चुप्पी जरूर तोड़ेंगी।’’

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अगर कांग्रेस और सपा अब इन मुद्दों पर नहीं बोलेंगी तो कब बोलेंगी, क्योंकि इन घृणा भाषणों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी नाम लिया गया था।

ओवैसी ने कहा, ‘‘उनकी चुप्पी उनका पोल खोल रही है और हमें बता रही है कि वे इसलिए चुप हैं क्योंकि उन्हें अपने दूसरे वोट नहीं मिलने का डर है।’’

हरिद्वार के धर्म संसद में हुए कथित घृणा भाषणों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे