सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:28 IST2020-12-20T18:28:32+5:302020-12-20T18:28:32+5:30

Hate remarks against the Chief Minister on social media, one arrested | सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार

सहारनपुर, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वाट्सऐप समूह पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक राशन डिपो संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने “भाषा” को बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर राशन डिपो चलाने वाले मोहम्मद कमाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी जबकि स्थानीय भाजपा नेता योग चुग ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी मोहम्मद कमाल को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hate remarks against the Chief Minister on social media, one arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे