लाइव न्यूज़ :

हसीना सरकार धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बरकरार रखेगी : बांग्लादेश के मंत्री

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:02 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने शनिवार को कहा कि शेख हसीना सरकार धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बरकरार रखेगी जो देश के संविधान की आधारशिला है।

बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती के अवसर पर यहां के निवेदिता विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्षता मुख्य सिद्धांतों में हैं जिसके लिए 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम हुआ था। यह हमारा संवैधानिक कर्तव्य है। हम इसकी भावनाओं को बरकरार रखेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश की सरकारें दोनों देशों के बीच के लोगों के बीच संपर्क को आसान बनाने के लिए मिल-जुलकर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले की स्थिति में पहुंचना चाहते हैं जब वर्तमान के बांग्लादेश का दौरा करना आसान था। हम भारत के विभिन्न हिस्सों में नए कार्यालय खोल रहे हैं। चेन्नई में नया उप उच्चायोग खोला जा रहा है। हम कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लोगों के बीच संपर्क एवं व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं।’’

आलम ने अपने भाषण में पिछले दशक में हसीना सरकार द्वारा बांग्लादेश में कराए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उनका देश 2040 तक शीर्ष 30 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल