लाइव न्यूज़ :

क्या केंद्र सरकार ने जेलों, केंद्रीय जांच एजेंसियों का निजीकरण कर दिया है? संजय राउत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:26 IST

Open in App

मुंबई, सात नवंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार ने जेलों और केंद्रीय जांच एजेंसियों का निजीकरण कर दिया है।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के नेता हर दिन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जेल में डालने की चेतावनी दे रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राउत ने पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर रहे हैं। क्या जेलों और केंद्रीय जांच एजेंसियों का निजीकरण कर दिया गया है? क्या जेलें आपकी निजी संपत्ति हैं?’’

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अनिल देशमुख को इस महीने की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना विधायक अनिल परब इससे पहले देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में ईडी के सामने पेश हुए थे। आयकर विभाग ने पिछले महीने राज्य के उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े कुछ कारोबारी परिसरों पर छापा मारा था।

ईडी ने हाल में धन शोधन के एक और मामले में शिवसेना सांसद भावना गवली को तलब किया था। एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) कानून के प्रावधानों के तहत दर्ज इस आपराधिक मामले में गवली के सहयोगी सईद खान को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए