लाइव न्यूज़ :

अतिरिक्त दवाओं, टीके के लिए प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 13:54 IST

Open in App

कोलकाता, 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अतिरिक्त दवाओं और टीके की मदद मांगी है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार आज दिशा-निर्देश जारी करेगी।

बनर्जी ने ट्वीट किया है, ‘‘देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार भी अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। मैंने प्रधानमंत्री से अतिरिक्त दवाओं और टीके की मांग की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी शीर्ष अधिकारियों को विस्तृत व्यवस्था करने का निर्देश दिया है और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 हालात से निपटने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास तेज करने को कहा है।’’

बनर्जी ने रविवार को कहा था कि तृणमूल कांग्रेस कोलकाता में छोटी-छोटी जनसभाओं का आयोजन करेगी और अंतिम तीन चरणों में जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहां संक्षिप्त भाषण देंगी।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने ट्वीट किया है, ‘‘ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। शहर में प्रचार के अंतिम दिन 26 अप्रैल को सिर्फ एक सांकेतिक बैठक होगी। सभी जिलों में चुनावी रैलियों के समय में भी कटौती की गई है। अधिकतम 30 मिनट का समय तय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?