शीत लहर का सितम जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं- यूपी में 106 की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 8, 2018 11:09 IST2018-01-08T10:44:43+5:302018-01-08T11:09:55+5:30

भयानक शीत लहर के कारण सभी सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

haryanas winter vacation due to cold wave | शीत लहर का सितम जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं- यूपी में 106 की मौत

शीत लहर का सितम जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं- यूपी में 106 की मौत

शीत लहर  का कहर जारी है। इन दिनों उत्तर भारत सहित पूरे हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि राज्य में गंभीर शीत लहर के कारण सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। 

हरियाणा के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि भयानक शीत लहर के कारण सभी सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल शीतावकाश बाद सोमवार (आठ जनवरी) को खुलने वाले थे। हरियाणा के नारनौल और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.5 डिग्री और 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल और भिवानी में क्रमश: न्यूनतम तापमान 4.5 और 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सिखों के पवित्र शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, जबकि औद्योगिक केंद्र लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.5 और 22.5 डिग्री के बीच बना रहा। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यूपी में ठंड से 106 की मौत

 2018 के आगाज के बाद जैसे-जैसे जनवरी माह आगे बढ़ रहा है, पारा नीचे लुढ़कजा रहा है। ठंड के प्रकोप से प्रदेश भर में जनजीवन बेहाल हो गया है। इस हाड़ कंपाती ठंड के कारण सूबे में अबतक 106 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ठंड के कारण ट्रेन हुई लेट

देश की  राजधानी में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज हुआ।  उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 50 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 8 के समय में फेरबदल किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Web Title: haryanas winter vacation due to cold wave

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे