लाइव न्यूज़ :

हरियाणा का नौ सदस्यीय गिरोह एसबीआई सीडीएम धोखाधड़ी में शामिल

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:20 IST

Open in App

चेन्नई, 27 जून हरियाणा का एक नौ सदस्यीय गिरोह शहर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की विभिन्न नकदी जमा मशीनों से 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी के पीछे था और इस संबंध में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

चेन्नई से पुलिस की एक टीम मुख्य षड्यंत्रकर्ता और अन्य को पकड़ने के लिए हरियाणा में है।

चेन्नई पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वीरेंद्र रावत को उस राज्य से गिरफ्तार किया गया और रविवार को यहां लाया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘विशेष टीमों की जांच से पता चला है कि इस अपराध में हरियाणा के नौ लोग शामिल थे।’’

एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके पास से 4.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

बाकी को पकड़ने के लिए पुलिस हरियाणा राज्य में है।

पुलिस के अनुसार, यहां वेलाचेरी इलाके सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित ऑटोमेटेड कैश विदड्रॉल एंड डिपॉजिट मशीन से 48 लाख रुपये की चोरी हो गई है। इसे कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) भी कहा जाता है।

पुलिस के अनुसार सीडीएम ग्राहकों को नकदी निकालने के लिए 20 सेकंड का समय प्रदान करते हैं और अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो नकदी वापस मशीनों में चली जाती है। अगर नकदी ली जाती है तो मशीन का ढक्कन फिसल कर बंद हो जाता है।

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि संदिग्धों ने पहले मशीनों से (निकासी के विकल्प का उपयोग करके) नकदी ली और फिर अपने हाथों का उपयोग करके ढक्कन को थोड़ी देर के लिए बंद होने से रोक दिया। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि सेंसर ने इस कार्रवाई को गलत तरीके से यह पढ़ा कि ग्राहकों द्वारा ‘‘नकदी नहीं ली गई’’ और सर्वरों को संदेश भेजा कि नकदी नहीं निकाली गई है।

पुलिस के अनुसार इससे संबंधित बैंक खातों से पैसा नहीं कटा जबकि मशीनों से नकदी ले ली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग