लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नवनियुक्त मंत्री ने नगर निकाय के औचक निरीक्षण में ज्यादातर कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 दिसंबर हरियाणा के नवनियुक्त मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने शुक्रवार को पंचकूला में नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और वहां ज्यादातर कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया।

शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री ने संबद्ध अधिकारियों को किसी उचित कारण के बिना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

डॉ गुप्ता को इस सप्ताह की शुरूआत में दो विभाग आवंटित किये गये थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर आने को कहा था।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं निराश महसूस कर रहा हूं। यह चिंता का विषय है कि 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित हैं।’’

हालांकि, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि 48 में 29 कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिसके मुताबिक 60 प्रतिशत से कुछ अधिक कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा कि चार अन्य कर्मचारी छुट्टी पर थे।

डॉ गुप्ता ने उपस्थिति पुस्तिका की जांच करने के बाद कहा , ‘‘मुझे लगता है कि यह हमारे अधिकारियों की अक्षमता है। अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि किसी उचित कारण के बिना अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा, जबकि वाजिब कारण से अनुपस्थित कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है