लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की पहली महिला सांसद चंद्रावती का 92 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 नवंबर हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का रविवार को निधन हो गया। वह 92 साल की थीं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रावती का रोहतक स्थित पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पांच नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंद्रावती लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

जनता पार्टी की भी नेता रह चुकीं चंद्रावती 1977 में हरियाणा की पहली महिला सांसद बनीं, जब उन्होंने भिवानी निर्वाचन क्षेत्र से राजनीति के दिग्गज चौधरी बंसीलाल को हराया था।

बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गईं और 1990 में पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया।

चंद्रावती चरखी दादरी जिले की रहने वाली थीं।

चंद्रावती के निधन पर प्रदेश भर के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

अपने शोक संदेश में, हुड्डा ने कहा, "चंद्रावती जी के निधन से राष्ट्रीय स्तर पर और हरियाणा दोनों जगहों पर हमारे सार्वजनिक जीवन में गहरा शून्य पैदा हो गया है।"

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी ईमानदारी, कर्मठता और सेवा की भावना उनकी पहचान थी... उन्होंने कानूनविद्, विधायक, सांसद और फिर पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप देश की सेवा की।’’

हुड्डा ने कहा कि चंद्रावती के साथ उनके करीबी पारिवारिक संबंध थे, जिन्होंने उनके पिता स्वर्गीय रणबीर सिंह हुड्डा के साथ काम किया था।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है।

सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व उप राज्यपाल चन्द्रावती जी के निधन की खबर से अत्यन्त दुख हुआ। उन्होंने एक कुशल राजनेत्री के तौर पर प्रदेश की लम्बी सेवा की जिसके लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा।’’

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

दीपेंद्र ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा की पहली महिला विधायक, विपक्ष की नेता, पहली महिला सांसद, पूर्व उप-राज्यपाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रावती जी के निधन का समाचार दु:खद है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं परिजनों, समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ।’’

चंद्रावती ने 1954 में राजनीति में कदम रखा था। 1954 में विधानसभा चुनाव जीतकर चंद्रावती ने अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। उन्होंने पहला चुनाव बाढड़ा विधानसभा सीट से लड़ा था। जीत के बाद विधायक दल की नेता बनी थीं। चंद्रावती ने अपने पूरे जीवन में कुल 14 चुनाव लड़े, जिसमें छह बार विधायक व एक बार सांसद बनी।

दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली चंद्रावती ने विधायक बनने के बाद शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया तथा गांवों में स्कूलों की स्थापना की।

1977 के लोकसभा चुनाव में चंद्रावती ने दिग्गज नेता बंसीलाल को रिकार्ड मतों से हराया था। चंद्रावती ने चौ. चरण सिंह के साथ लंबे समय तक जनता पार्टी में काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर