लाइव न्यूज़ :

टीकरी बॉर्डर के पास हरियाणा के किसान का शव पेड़ से लटका मिला

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करने वाले हरियाणा के जींद के एक किसान का शव रविवार को टीकरी बॉर्डर प्रदर्शन स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय किसान ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

बहादुरगढ़ नगर थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा, "किसान करमवीर सिंह जींद के एक गाँव का रहनेवाला था। वह एक पार्क में एक पेड़ से लटका मिला। पार्क टीकरी बॉर्डर से लगभग दो किलोमीटर दूर है।"

उन्होंने बताया कि उसका शव सुबह मिला।

पुलिस के अनुसार, मृतक द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में लिखा है, "प्रिय किसान भाइयो, मोदी सरकार बस तारीख के बाद तारीख ही दे रही है... कोई नहीं जानता कि इन काले कृषि कानूनों को कब वापस लिया जाएगा।"

दो हफ्ते पहले, हरियाणा के एक अन्य किसान ने टीकरी बॉर्डर पर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

दिसंबर में, पंजाब के एक वकील ने टीकरी बॉर्डर से कुछ किलोमीटर दूर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

इससे पहले, एक सिख संत राम सिंह ने भी सिंघू बॉर्डर के पास कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू