लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में महिला ने तीन बच्चों को पानी की टंकी में फेंका, खुद भी कूदी, बच्चों की मौत महिला की हालत नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 10:17 IST

पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब महिला ने अपने मकान के भीतर बनी टंकी में छलांग लगा दी।बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।

नूंहः हरियाणा के नूंह जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब महिला ने अपने मकान के भीतर बनी टंकी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शकुनत (33) को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए टंकी में कूदी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था। नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया, ‘‘महिला के पति मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम सभी शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।’’ 

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया