लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने एचपीएससी के उप सचिव और दो अन्य को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 00:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 नवंबर हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के एक उप-सचिव और दो अन्य को डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंकों में हेराफेरी करने के आरोप में बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने यह जानकारी दी।

एचपीएससी ने 26 सितंबर को यह परीक्षा आयोजित की थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 17 नवंबर को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छापेमारी की गई और भिवानी जिले के नवीन कुमार को 20 लाख रुपये नकद लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके कबूलनामे और जांच के दौरान प्राप्त अन्य सबूतों के आधार पर, सतर्कता अधिकारियों ने झज्जर जिले के निवासी अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार किया, और उसके घर की तलाशी लेने पर 1.07 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।

विज्ञप्ति के अनुसार बाद में सतर्कता ब्यूरो ने हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप-सचिव के पद पर तैनात अनिल नागर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे