हरियाणा विधानसभाः खट्टर के आठ मंत्री चुनाव में चारों खाने चित्त, महज 2 जीते

By भाषा | Updated: October 24, 2019 20:37 IST2019-10-24T20:37:24+5:302019-10-24T20:37:24+5:30

कैबिनेट मंत्री और पांच बार विधायक रहे अनिल विज अपनी पारंपरिक सीट अंबाला छावनी से जीत गए हैं। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बावल सीट से जीत दर्ज की है।

Haryana Vidhan Sabha: Eight ministers of Khattar mind the election, only 2 won | हरियाणा विधानसभाः खट्टर के आठ मंत्री चुनाव में चारों खाने चित्त, महज 2 जीते

हरियाणा में भाजपा का बुरा हाल।

Highlightsचुनावी दंगल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आठ मंत्री भी चारों खाने चित्त हो गए।मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट बरकरार रखी है। 

हरियाणा विधानसभा के चुनावी दंगल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आठ मंत्री भी चारों खाने चित्त हो गए।

भाजपा ने अपने 10 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इनमें से महज दो ही जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। कैबिनेट मंत्री और पांच बार विधायक रहे अनिल विज अपनी पारंपरिक सीट अंबाला छावनी से जीत गए हैं। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बावल सीट से जीत दर्ज की है।

हारने वाले मंत्रियों में रामबिलास शर्मा (महेंद्रगढ़), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओमप्रकाश धनखड़ (बादली), कविता जैन (सोनीपत), कृष्णलाल पंवार (इसराना), मनीष कुमार ग्रोवर (रोहतक), कृष्ण कुमार बेदी (शाहबाद) और कर्ण देव कांबोज (रादौर) शामिल हैं। भाजपा ने अपने दो मंत्रियों-विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह को टिकट नहीं दिया था। मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट बरकरार रखी है। 

Web Title: Haryana Vidhan Sabha: Eight ministers of Khattar mind the election, only 2 won

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे