लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः जेजेपी के दो और विधायक किसानों के समर्थन में सामने आए

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह दिसंबर हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दो और विधायक रविवार को किसानों के समर्थन में सामने आए और केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।

जेजेपी विधायक राम कुमार गौतम ने सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और उसमें इन तीनों कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करने के वास्ते एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की।

इसके अलावा जेजेपी के अन्य विधायक अमरजीत ढांडा भी प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतर आए हैं।

जुलाना सीट से विधायक ढांडा ने कहा, “ हमें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को मानेगी। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वे किसानों की मांगों को सुने और मुद्दे को हल करें।“

इससे पहले जेजेपी के दो विधायक—जोगी राम सिहाग और राम करण काला ने भी किसानों को समर्थन दिया था और हरियाणा में एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वे मुद्दे पर पार्टी के रुख के खिलाफ गए हैं।

सिहाग ने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के प्रमुख के तौर पर अपनी नियुक्ति भी स्वीकार करने से मना कर दिया था।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 31 सदस्य हैं।

इस बीच जेजेपी के अन्य विधायक और वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत कर रही है और सबको उम्मीद है कि जल्द से जल्द समाधान निकल जाएगा।

सिंह ने कहा कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और कोई भी उनके खिलाफ नहीं है।

इससे पहले, कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग करेगी ताकि भाजपा-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया