लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:23 IST

Open in App

सोनीपत सात नवंबर सोनीपत जिले में कथूरा गांव के नजदीक गोहाना-महम रोड पर एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार मां-बेटी की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हिसार शहर के आदर्श नगर निवासी एवं पीड़ित विष्णु ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और शनिवार को भैया दूज पर पत्नी सरिता (28) को सोनीपत स्थित उसके मायके लेकर जा रहा था। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी हर्षिका भी ऑटो में सवार थी। बीच रास्ते में गांव मोखरा से विष्णु ने अपनी साली पूनम व उसके तीन बच्चों को भी साथ ले लिया।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वे गोहाना-महम रोड स्थित गांव कथूरा के निकट पहुंचे तो ट्रक ने उनके ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु, उसकी पत्नी सरिता, बेटी हर्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि साली पूनम व उसके तीन बच्चों को हल्की चोटें आईं और राहगीरों ने उन्हें गोहाना सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टरों ने हर्षिका को मृत घोषित कर दिया और विष्णु व सरिता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने सरिता को भी मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि विष्णु की शिकायत पर बरोदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो