लाइव न्यूज़ :

हरियाणा शुरू करेगा 'एक ब्लॉक, एक उत्पाद' योजना: उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 जुलाई हरियाणा के उप प्रमुखमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित और बढ़ावा देने के लिए, हरियाणा सरकार जल्द ही 'एक ब्लॉक, एक उत्पाद' योजना शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य सरकार की योजना राज्य के हर ब्लॉक को किसी न किसी औद्योगिक दृष्टिकोण से जोड़ने की है और सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक साल में एमएसएमई के तहत लागू की जा रही हरियाणा की 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना पूरे देश में एक मॉडल के रूप में सामने आई है।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘इसके अलावा, इसे केंद्र सरकार ने अपने बजट में भी अपनाया है।’’

उन्होंने इस योजना को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि राज्य सरकार इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रखंड स्तर पर शुरु करेगी।

चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार राज्य के 137 प्रखंडों में 'वन ब्लॉक, वन प्रोडक्ट' शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें क्लस्टर में ही आम सेवायें, प्रयोगशाला परीक्षण, पैकेजिंग, परिवहन, लेखा जोखा आदि की व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले छोटे उद्यमी, बड़े उद्योगों से मुकाबला कर सकने की स्थिति में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए