हरियाणा: रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 00:01 IST2021-02-13T00:01:14+5:302021-02-13T00:01:14+5:30

Haryana: Three people killed in firing in the wrestling arena of Rohtak | हरियाणा: रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

हरियाणा: रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

चंडीगढ़, 12 फरवरी हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गए।

घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘तीन लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किसने की।’’

उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों और घायलों की पहचान की जा रही है। घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana: Three people killed in firing in the wrestling arena of Rohtak

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे