लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: जिम प्रशिक्षक की हत्या के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जून हरियाणा के नूंह जिले में पिछले महीने हुई जिम प्रशिक्षक आसिफ खान की हत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खान की कार को रोककर 15 लोगों के समूह ने उन पर हमला किया था। यह घटना 16 मई को उस समय हुई थी जब 27 वर्षीय आसिफ खान अपने दो रिश्तेदारों के साथ सोहना से वापस लौट रहे थे।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, '' गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ काला निवासी उडाका, प्रदीप उर्फ पटवारी और अमित निवासी खेड़ा खलीलपुर के रूप में हुई है। तीनों ही घटना के बाद से फरार थे जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।''

उन्होंने बताया कि रोहित को सोमवार को जबकि बाकी दोनों को छह जून को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह