लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: हजारों किसानों ने हिसार पहुंचकर प्राथमिकी के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:36 IST

Open in App

हिसार, 24 मई हरियाणा में हजारों किसानों ने अपने नेताओं की अपील पर हिसार पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

हिसार में पिछले सप्ताह एक कोविड अस्पताल के उद्घाटन के बाद किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी, जिसके बाद अनेक किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

किसान नेताओं ने प्राथमिकी के खिलाफ प्रदर्शन की अपील की थी।

हरियाणा पुलिस ने अस्पताल के उद्घाटन के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमले और पथराव के आरोप में करीब 350 अज्ञात किसानों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।

हिसार के विभिन्न हिस्सों और जींद, रोहतक, भिवानी, करनाल तथा सोनीपत समेत पड़ोसी जिलों से यहां क्रांतिमान पार्क पहुंचे किसानों ने मामलों को वापस लेने की मांग की। किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उग्रहां और गुरनाम सिंह चढूनी

समेत कई किसान नेता भी हिसार पहुंचे।

कुछ किसान नेताओं को यहां प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते देख हिसार के उप संभागीय मजिस्ट्रेट उनके पास गए और उन्हें प्रशासन के साथ बातचीत करने का निमंत्रण दिया। निमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत, चढूनी और अन्य किसान नेता बातचीत के लिये जिले के छोटे सचिवालय पहुंचे।

इससे पहले किसान नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए किसानों के खिलाफ मामला वापस लेने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए