हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षाओं को रद्द किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:02 IST2021-01-16T22:02:59+5:302021-01-16T22:02:59+5:30

Haryana Staff Selection Commission canceled written examinations for the posts of Village Secretary | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षाओं को रद्द किया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षाओं को रद्द किया

चंडीगढ़, 16 जनवरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के लगभग 700 पदों के लिए नौ और 10 जनवरी को आयोजित हुई लिखित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। आयोग ने यह कदम प्रश्न पत्र लीक होने के दावों के बाद उठाया है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की जानकारी में आया है कि कुछ निजी कॉलेजों और अन्य संस्थानों में मोबाइल उपकरणों पर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।

इस बीच कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि लिखित परीक्षाओं को रद्द करके राज्य सरकार ने इसमें गड़बड़ी होना स्वीकार किया है। उन्होंने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज किये जाने और इसकी स्वतंत्र जांच कराये जाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Staff Selection Commission canceled written examinations for the posts of Village Secretary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे