लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बेटे पर पांव से गर्दन दबाकर मां की हत्या करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:31 IST

Open in App

जींद, 11 अगस्त हरियाणा में जींद के गांव मलिकपुर में पत्नी के तलाक लेने से नाराज युवक ने कथित तौर पर पांव से मां की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। आरोपित ने मां के बालों को हाथों से पकड़ लिया और पांव को उसकी गर्दन पर रखकर तब तक दबाता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मलिकपुर निवासी हुकमचंद ने सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का विक्रम शराब पीने का आदी है। शराब पीकर हर रोज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसे देखकर विक्रम की मां संतरो पुत्रवधू को उसके मायके छोड़ आई। इसके बाद पत्नी ने विक्रम से तलाक ले लिया।

शिकायत के मुताबिक, इस बात से गुस्साए विक्रम ने मंगलवार रात को शराब के नशे में मां संतरो से मारपीट की और बाल पकड़कर संतरो को चारपाई से नीचे गिरा दिया। जब पिता ने संतरो को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर बाहर फेंक दिया।

शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपित ने संतरो के बालों को हाथों में पकड़कर अपना पांव उसकी गर्दन पर रख लिया, जिससे लगातार दबाव पडऩे से सांस रुकने से संतरो की मौत हो गई।

पुलिस उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपित विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग